विशाल लॉज बना आईपीएल सट्टेबाजी का अड्डा

भिवंडी क्राइम ब्रांच व निजामपुरा पुलिस पुलिस ने तीन जुआ अड्डों पर मारा छापा

भिवंडी। भिवंडी शहर के निजामपुरा इलाके में चल रहे अवैध मटका और सट्टेबाजी अड्डों पर रविवार देर रात भिवंडी क्राइम ब्रांच और निजामपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन जगहों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में लाखों रुपये के सट्टेबाजी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने मौके से कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 21,900 रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा सट्टेबाजी से जुड़ी सामग्री जब्त की है।

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि उनके मुख्य कार्यालय के सामने स्थित विशाल लॉज में आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने 3 मई की रात 10:30 बजे विशाल लॉज के दूसरे माले के रूम नंबर 201 पर छापा मारा। यहां से पिंपरी, पुणे निवासी आकाश मानिकराव शिंदे (25) को गिरफ्तार किया गया, जो उल्हासनगर निवासी कमल नामदेव से लिंक लेकर मोबाइल फोन के जरिए लाइव आईपीएल मैच पर सट्टा चला रहा था। पुलिस ने उसके पास से 15 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल फोन जब्त किया है।

इसके अलावा, क्राइम ब्रांच और निजामपुरा पुलिस ने छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के पास नजझाना कंपाउंड की गली में छापा मारकर मटका चिट्ठी के जरिये जुआ खेल रहे कई आरोपियों को पकड़ा। इनमें मुज्जमिल मुझीप सैय्यद, चंद्रकांत किसन चेलमेटी, हुसैन युसुफ पठान, अब्दुल नबी अब्दुल कादर शेख, गणेश गोपाल जाधव, श्रीनिवास संतोष पेद्रम, बालाजी विठ्ठल शिंदे, रिजवान वाजीद अली शिंदे, किशोर हीराचंद्र जैन, साबिर कादिर खान और साबुद्दीन जैनूद्दीन अंसारी के नाम शामिल हैं। वहीं, इस अड्डे का मालिक आनंद नायडू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने यहां से 4800 रुपये नकद और जुआ का साहित्य बरामद किया है।इसके अतिरिक्त, निजामपुरा पुलिस की टीम ने इसी इलाके में एक अन्य मटका अड्डे पर छापा मारकर सलीम अनुअल्ला शेख, मारिया अप्पा अरूणा सलाम, सफन गणय्या दंट, नुरेज जमील अंसारी, गोपाल नानाराम चौधरी, महेन्द्र सरजू प्रसाद यादव, कुशल बघु कलाससुआ, मोहम्मद राईस सब्बीर अंसारी, राजकुमार केदारनाथ सोनी और फिरोज शमशुद्दीन को 2100 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 4, 5 और 12(अ) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट