आईबी अधिकारी का पहलगाम में परिवार के सामने हत्या
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 23, 2025
- 145 views
रोहतास। जिले के लाल आईबी पदाधिकारी मनीष रंजन को आतंकियों ने पहलगाम में निर्मम हत्या कर दी, जो फिलहाल हैदराबाद में कार्यरत थे।
इस घटना के बाद रोहतास जिला के करगहर थाना के अरूही उनके पैतृक गांव में मातम पसरा हुआ है।
पड़ोसी तथा परिजनों ने बताया कि अरूही निवासी मंगलेश कुमार मिश्रा के बड़े पुत्र मनीष रंजन थे, जो कभी कभार गांव पहुंचने पर लोगों से मिलना उनके व्यवहार में शामिल था।
फिलहाल मनीष रंजन के पिता मंगलेश कुमार मिश्रा बंगाल में परिवार के साथ रहते हैं।
लोगों ने बताया कि मनीष रंजन अपने पत्नी तथा पुत्र पुत्री के साथ पहलगाम गए हुए थे ,जहां आतंकियों ने जाती और नाम पूछ कर हत्या कर दी।
पत्नी और पुत्र पुत्री के सामने मनीष रंजन की हत्या से लोग बड़े सदमे में है।


रिपोर्टर