जनसंवाद की शुरुआत हुई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 15, 2025
- 130 views
रोहतास ।जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त बिकास कुमार तथा वरिय उप समाहर्ता ओम प्रकाश लाल आदि की मौजूदगी में नगर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न जगहों पर किया गया।
नगर जन संवाद कार्यक्रम प्रथम चरण में बारडीह बैजला तथा धुआं गांव में किया गया।
यहां मौजूद वार्ड वासियों ने मूलभूत सुविधाएं की मांग की। जिसमें नाली गली सड़क लाइट आवास शमशान घाट सामुदायिक शौचालय उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
सासाराम नगर निगम आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि नगर जन संवाद कार्यक्रम के प्रथम चरण की शुरुआत किया गया।
जहां आमजनों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु मौजूद लोगों से जन संवाद किया गया।
नगर आयुक्त विकास कुमार ने बताया कि नगर जन संवाद कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। जहां लोगों ने रौशनी पेयजल आवास नाला आदि की समस्या को लेकर अपनी बात रखें।
नगर जन संवाद में मौजूद लोगों की समस्या सुना गया और यह मूलभूत सुविधाएं जल्द ही नगर निगम के बैठक में प्रस्ताव पारित कर कार्य शुरू कराया जाएगा ताकि आम जनों को मूलभूत सुविधा ससमय उपलब्ध हो सके।
15 अप्रैल से शुरू नगर जनसंवाद कार्यक्रम 15 जून 2025 तक विभिन्न वार्डों में किया जाएगा।


रिपोर्टर