व्यवसायी संघ नुआंव बाजार के अध्यक्ष बने विनायक तो प्रधान महासचिव उमेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिली दीपक को
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Apr 13, 2025
- 105 views
पांच संरक्षक पांच उपाध्यक्ष एक प्रधान महासचिव पंद्रह सचिव सहित 51 सदस्यीय कमेटी का किया गया गठन
कैमूर ।। नुआंव।स्थानीय बाजार स्थित पंचायत भवन में रविवार को व्यवसायिक संघ की बैठक आयोजित कर कमेटी का पुनर्गठन किया गया।जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार जायसवाल उर्फ पप्पू एवं संचालन जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता उर्फ गुड्डू ने किया।चुनाव अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने इसकी जानकारी देते हुवे बताया कि सर्व सम्मति से अन्नपूर्णा इंडेन गैस एवं ऑटो एजेंसी के मालिक सह प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक जायसवाल उर्फ लालू को व्यवसायिक संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया।वही प्रधान महासचिव के पद पर आभूषण व्यवसाई उमेश कुमार वर्मा उर्फ चिया सेठ कोषाध्यक्ष के पद पर ईट व्यवसाई दीपक कुमार गुप्ता को चुना गया।जबकि राजेश जायसवाल,परवेज अंसारी,रवि कुशवाहा,जितेन्द्र पाण्डेय,इसरार खलीफा को उपाध्यक्ष चुना गया।वही अखिलेश जायसवाल,लक्ष्मण जायसवाल तेजू चौहान,डाक्टर मिथलेश यादव,योगेश राय,एकराम सिद्धकी,पेंटर जायसवाल,राज शर्मा,मंजर हवारी,जोनी शौंडिक,शैलेन्द्र जायसवाल,इंद्रदेव सेठ, अरुण कुमार जायसवाल,मनमन गुप्ता,मोहन कुमार गुप्ता,सुरेश जायसवाल आदि को सचिव तथा एनाहतुल्ला अंसारी,सुरेश गुप्ता,जयप्रकाश जायसवाल,मदन राम,आनंद साह,रामबिलास साह,बिष्णु पासवान,हरिशंकर जायसवाल,मुकेश जायसवाल,श्याम सुंदर राम,विनोद गुप्ता,रियाजउद्दीन अब्बासी,सोनू सिद्दीकी,राजेश वर्मा यशवंत जायसवाल इत्यादि को वरिष्ठ सदस्य तथा संजय वर्मा को मुख्य व्यवस्थापक एवं गुड्डू खरवार,सतीश जायसवाल,अंकुश जायसवाल ,रजनीश गुप्ता,विशाल जायसवाल,सीबू वर्मा,अखिलेश वर्मा को व्यवस्थापक चुना गया।जबकि द्वारिका प्रसाद,मुस्ताक अंसारी, हस्नात सिद्दीकी ललन पांडेय,कृष्ण कुमार जायसवाल को संरक्षक चुना गया।वही विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता,नूर हसन अंसारी, परामर्शी के रूप में कार्य करेंगे।चुनाव कराने हेतु नियुक्त चुनाव अधिकारी मुखिया प्रतिनिधि सह पति द्वारिका प्रसाद व पर्यवेक्षक मुस्ताक अंसारी ने सर्वसम्मति से सभी पदों पर चयन होने की घोषणा की।तथा कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विस्तार किया जाएगा।आगामी 19 अप्रैल को दिन के चार बजे पंचायत भवन में चयनित पदाधिकारियों की ताजपोशी कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।


रिपोर्टर