भगवान का दूसरा रूप होता है चिकित्सक- पं. सतीश बाबा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 03, 2025
- 248 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)--- नवरात्र में बुधवार को चैनपुर में निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा रेल मंत्रालय के सदस्य पंडित सतीश मिश्र बाबा ने महिला कमजोर,अनाथ और असहाय रोगियों के प्रति विशेष आदर सम्मान रखने वाले जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डा. राज नारायण को माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि निःसंदेह डॉक्टर भगवान का दूसरा स्वरूप होता है। निर्भया सेना अपने जन्मकाल से ही चिकित्सकों का हर संभव सहयोग,सम्मान करती है। आदर्श चिकित्सकों के सम्मान, समर्थन,सहयोग में चट्टान की भांति खड़ी रहती है। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप सेना के राष्ट्रीय सचिव मो.ताहा खान, जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार पाण्डेय इत्यादि उपस्थित थे।
सम्मान से अभिभूत डा. राजनारायण ने अपने सम्बोधन में कहा कि वे निर्भया सेना को जन्मकाल से जानते हैं। पंडित बाबा ने अपने अथक प्रयास से आज सेना को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर दिया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को समय समय पर सम्मानित करके हौसला बढ़ाते हैं। इससे बहुत खुशी होती है।


रिपोर्टर