एस एन मिश्रा के हत्यारों की गिरफ्तारी व सीबीआई जांच को लेकर की गई मांग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 01, 2025
- 89 views
रोहतास।एयरफोर्स चीफ इंजीनियर एस एन मिश्रा का बीते दिनों प्रयागराज बेस कैंप में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी । वही इस घटना के बाद विभिन्न दलों के लोगों ने सोमवार की शाम एनएच 30 कोचस चौक पर शान्तिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। जहां लोगों ने एस एन मिश्रा के हत्या की सीबीआई न्यायिक जांच एवं हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी करने को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान सभी दलों के लोगों ने अपने हाथों में कैंडल मार्च निकालकर एस एस मिश्रा अमर रहे का नारा लगाया गया। चौक सहित ओवरब्रिज बस स्टैंड, अस्पताल, दिनारा रोड, मोहनिया रोड सहित कई अन्य जगहों पर कैंडल मार्च निकालते हुए चौक पर समापन कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया। इस दौरान पूर्व उप चेयरमैन प्रतिनिधि रिंकू ओझा ने कहा कि इस तरह की घटना मानवता के लिए बहुत ही निंदनीय है। बिहार का एक होनहार चीफ इंजीनियर का इस तरह मार्मिक तरीके से हत्या हो जाना सरकार की नाकामी दर्शाता है। इस घटना का हम सभी राजनीतिक दलों के लोग घोर निंदा करते हैं। और सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द सीबीआई जांच कर हत्यारों की गिरफ्तारी की जाए। वही इस दौरान सभी दलों के लोगों ने दिवंगत एस एन मिश्रा के हत्या को लेकर कैंडल मार्च निकाला। पूर्व जिला पार्षद मुन्ना पासवान ने कहा कि पूर्व में भी बिहार के सासाराम की बेटी स्नेहा कुमारी की हत्या उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हत्यारों के द्वारा कर दी गई। परन्तु सरकार अभी तक हाथ पर हाथ रख कर बैठी है, कि तुरंत हमारे चीफ इंजीनियर एस एन मिश्रा का हत्या से हम सभी निःशब्द है। आखिर हत्या पर चुप्पी क्यों? मौके पर कांग्रेस नेता अखिलेश त्रिपाठी , पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेन्द्र दूबे, मुखिया विकास तिवारी, वैश्य समाज अध्यक्ष सुरज वर्मा, दिलीप केशरी , राम प्रवेश कुशवाहा, मुरारी ठाकुर, सर्वेश्वर पाठक, खेदन नेता, रविन्द्र पाठक सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।


रिपोर्टर