पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल


रोहतास। जिला के विक्रमगंज पुलिस ने अलग-अलग गांव से मारपीट करने के मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जांच के उपरांत जेल भेज दिया। बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत मैंधरा गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि 175/25 कांड में रिक्वेस कुमार उर्फ गुड्डन एवं बिट्टू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कांड संख्या 176/25 में राकेश कुमार एवं अनीश कुमार सभी साकीम मैधरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस ने जमुवाड़ा गांव से मारपीट के मामले में बब्लू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों को जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट