जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 11, 2025
- 93 views
रोहतास। जिला में होली तथा रमजान पर शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी उदिता सिंह एवं एसपी रौशन कुमार के निर्देश पर शांति समिति का बैठक किया गया।जिला के सासाराम बिक्रमगंज तथा डिहरी अनुमंडल में यह बैठक के साथ सरकार के गाइडलाइन की भी जानकारी शांति समिति के लोगों के बीच दी गई।होली तथा रमजान पर्व एक साथ होने पर आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने को लेकर डीएम उदिता सिंह तथा एसपी रौशन कुमार ने अपील किया है।
सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन- एसडीपीओ वन दिलीप कुमार, बिक्रमगंज एसडीम अनिल बशाक - एसडीपीओ कुमार संजय तथा डिहरी एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह - एएसपी किरण कुमार कोटा के मौजूदगी में शांति समिति का बैठक किया गया।
सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन ने बताया कि होली तथा रमजान पर्व को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर शांति समिति के बैठक में सरकार के गाईड लाईन की जानकारी देते हुए अनुपालन करने के लिए अपील किया गया।


रिपोर्टर