निजी स्कूलों की मनमानी से छात्र छात्राओं सहित अभिभावक परेशान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 03, 2025
- 191 views
संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट
रामपुर(कैमूर)-- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र में लिटिल फ्लावर स्कूल बेलांव में संचालित होता है। जहां शुल्क जमा नहीं करने पर करीब दो दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं को स्कूल से बाहर धुप मे निकाला गया। अभिभावकों से मिली जानकारी के अनुसार करीब दो दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं को मासिक शुल्क जमा नहीं करने के कारण लिटिल फ्लावर स्कूल से बाहर धुप मे 2 घंटे के लिए निकाल दिया गया था। इस बात कि जानकारी विद्यालय द्वारा सभी अभिभावकों दुरसंचार के माध्यम से दिया गया। जबकि हम लोगों के बच्चों के चालू माह का शुल्क केवल बकाया है। इस माह पुरा होने पर इसका भी शुल्क जमा कर दिया जाएगा। इस बात कि लिखित अभिभावकों से संस्थान द्वारा लिया गया। इसके बाद सभी छात्रों को अपने अपने कक्षा में भेजा गया। वहीं इस बात कि जानकारी सीओ अनु कुमारी व बेलांव थाना अध्यक्ष अनीश कुमार को हुआ। मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। तथा ऐसा नही करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक व डायरेक्टर को निर्देश दिया गया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश को ताक पर रख रहे है। यहां तो कई स्कूल कई महीने की फीस एडवांस लेने के साथ ही एडमिशन फीस के नाम पर डोनेशन भी लेते हैं। ड्रेस भी मनमानी जगह से दिलाई जा रही है प्रत्येक वर्ष एडमिशन फीस करने के साथ-साथ मासिक फीस में वृद्धि कर दी जाती है। स्कूल वैन में सीट से अधिक बच्चों को ठुस कर लाया जाता है। छात्रों को पीने के लिए पानी शुद्ध नहीं मिल पाता है।


रिपोर्टर