
ग्राम भारती महाविद्यालय में शिक्षक संघ का बैठक संपन्न
- रामजी गुप्ता, सहायक संपादक बिहार
- Feb 27, 2025
- 171 views
:- डॉ अजय कुमार चौधरी अध्यक्ष तो डॉ अशोक पांडेय बने सचिव
रामगढ़ : ग्राम भारती महाविद्यालय, रामगढ़ मे शिक्षक संघ का बैठक संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी डॉ. राधेश्याम सिंह के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्व सम्मति से भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार चौधरी शिक्षक संघ के अध्यक्ष, राजनीति विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यादवेंद्र दुबे को उपाध्यक्ष, हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ आशीष पाण्डे को सचिव, हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विकास यादव को संयुक सचिव व पाली विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मोहन प्रसाद वर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शिक्षक संघ का अध्यक्ष बनाने के बाद निर्वाचित अध्यक्ष डॉ अजय कुमार चौधरी ने कहा कि वह सदैव शिक्षक हितों के लिए काम करते रहेंगे और शिक्षक समस्याओं का समाधान अपने स्तर से करने का प्रयास करेंगे। इसकी सूचना महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) बिनोद कुमार सिंह को दि गयी। प्राचार्य ने शिक्षक संघ के सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
रिपोर्टर