राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की भिवंडी में सदिच्छा भेंट
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 24, 2025
- 501 views
भिवंडी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत भिवंडी में पांच दिवसीय प्रवास पर हैं। शुक्रवार दोपहर उन्होंने ब्राह्मण आली स्थित संघ के भिवंडी शहर प्रचार प्रमुख निनाद दीक्षित के आवास पर सदिच्छा भेंट दी। इस दौरान मोहन भागवत ने दोपहर का भोजन उनके आवास पर किया। इसके बाद वे ओसवाल वाडी स्थित अपने अस्थायी निवास पर लौट गए। सायंकालीन सत्र में मोहन भागवत कामतघर स्थित संघ की शाखा का दौरा करेंगे। इस अवसर पर संघ के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद थे। भागवत की इस भेंट को संघ के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए एक प्रेरणा और सौहार्दपूर्ण संदेश के रूप में देखा जा रहा है।


रिपोर्टर