महिला फुटबॉल मैच कैमुर बनाम अरवल के बीच संपन्न हुआ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 10, 2025
- 161 views
रोहतास। जिला फुटबॉल संघ द्वारा न्यू स्टेडियम फजलगंज सासाराम में आयोजित 72 वीं बिहार फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 - 25 मोइनुल हक ट्रॉफी के तीसरे दिन का पहला मैच कैमूर बनाम अरवल के बीच हुआ। जिसमें कैमूर की टीम के खिलाड़ी 9 नंबर जर्सी में राहुल यादव ने मैच के शुरुआत के चौथे मिनट में ही गोल दागकर अपने टीम को बढ़त दिला दी। फिर कैमूर टीम के ही खिलाड़ी एक गोल दागकर अपने टीम को दो गोल से बढ़त दिला दिया। उसके बाद अरवल के 20 नंबर जर्सी के खिलाड़ी रामानुज कुमार ने गोल दागकर स्कोर को 2- 1 कर दिया। मध्यांतर के बाद कैमूर को फिर पेनाल्टी मिल गया जिसका फायदा उठाते हुए कैमूर के खिलाड़ी सोनू यादव पेनाल्टी किक से गोल कर अपने टीम को को 3- 1 से बढ़त दिला दिया । कैमूर की टीम 3 - 1 से जीत दर्ज किया। दूसरा मैच रोहतास बनाम औरंगाबाद के बीच हुआ।
जिसमें मध्यांतर के पहले कोई भी टीम गोल नहीं कर नहीं कर सकी। मध्यांतर के बाद रोहतास जिला को पेनाल्टी मिला पेनाल्टी किक लेते हुए जर्सी नंबर 4 के खिलाड़ी अभिषेक पहाड़िया ने गोल कर अपनी टीम को 1- 0 बढ़त दिला दिया। फिर कुछ ही देर बाद अभिषेक ने हीं अपने हेड से शानदार दूसरा गोल दागकर कर अपने टीम रोहतास जिला को 2- 0 से बढ़त दिला । जो बढ़त मैच की समाप्ति तक बना रहा और रोहतास जिला की टीम 2- 0 से विजई हुई । पहले मैच में रोहतास न्यूज 18 के संवाददाता अजीत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए । दूसरे मैच में नोखा नगर परिषद के उपाध्यक्ष धनजी सिंह सिंह मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए। मैच के शुरुआत के पहले बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्य राजेंद्र यादव एवं रोहतास जिला फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नसीम खान जी के आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया ।
विगत कुछ महीने पहले दोनों लोग का देहांत हो गया था।पहले मैच में निर्णायक संतोष कुमार, शशिमोहन सुनील चंद्रवंशी थे। दूसरे मैच में निर्णायक मनीष कुमार, अंतिम राज , उपेंद्र यादव थे । रोहतास जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष विमल सिंह ने बताया की 11 जनवरी को पहला मैच कैमूर बनाम रोहतास 11.30 बजे से और दूसरा मैच भोजपुर बनाम औरंगाबाद के बीच 02.30 बजे से होगा । यह टूर्नामेंट 12 जनवरी तक चलेगा । मौके पर रोहतास जिला फुटबॉल संघ के सचिव नौशाद आलम, कोषाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, संरक्षक सैयद एनाम अहमद कार्यालय सचिव उपेंद्र यादव , उपाध्यक्ष आफताब आलम , आदिल इमाम ,रामजी सिंह बादल सिंह , अनुज कुमार के साथ साथ हजारों की संख्या में दर्शकों ने जुटकर मैच का आनंद लिए ।


रिपोर्टर