श्रीमद्भागवत कथा सुनकर गांव लोट रहीं ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मारी टक्कर: 2 महिलाओं की मौत, 16 घायल


कुरावर, राजगढ़ । शुक्रवार को बोड़ा के पास गांव  सुकली से श्रीमद्भागवत  सुनने के बाद करीब 19 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुरावर थाना क्षेत्र के पीलूखेड़ी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर पंचर हो गया। ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। तभी एक तेज गति से आ रहा ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रात्रि 6:30 के आसपास जोरदार टक्कर मार गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि 5 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया। सभी घायल सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निवासी हैं, जो पंडित कमल किशोर नागर की श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए राजगढ़ जिले के बोडा थाना क्षेत्र के सुकली गांव गए थे।

स्थानीय विधायक मोहन शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अपनी गाड़ियों से कुरावर अस्पताल भेजा। वहां से गंभीर रूप से घायल  महिलाओं को भोपाल हमीदिया हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। भोपाल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुकमा बाई मेवाड़ा (47) और कृष्णा बाई (45) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, संगीता बाई (50), रामवती बाई (56), शारदा बाई (47) सहित 5 से अधिक लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट