जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक आयोजित


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम के कुशवाहा भवन के सभागार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की एक बैठक संपन्न हुई । इस बैठक की अध्यक्षता रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष  अजय सिंह कुशवाहा ने तथा संचालन हम के जिलाध्यक्ष कमलेश पासवान ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील चंद्रवंशी ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की यह बैठक कार्यकर्ताओं मैं नव चेतना जागने का काम करेगी और  गठबंधन को मजबूत करेगी ।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला अध्यक्ष कमलेश राय ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में लगेंगे और रोहतास जिले के सभी सीटों पर विजय हासिल करेंगे जिससे प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर होगा और नेतृत्व मजबूत हाथों में होगा।

हिंदुस्तान आवामी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान ने कहा कि राजग की यह बैठक संगठन की मजबूती का प्रतीक है और इस बैठक से कार्यकर्ताओं का मनोबल  दृढ होगा जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित होगा।

 हम के जिला अध्यक्ष कमलेश पासवान ने कहा कि प्रदेश में स्थिर सरकार बनाने के लिए और प्रदेश के समुचित निरंतर विकास के लिए यह जरूरी है की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें और आपस में समन्वय स्थापित कर विधानसभा सीट में गठबंधन को बड़ी जीत दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें

। राष्ट्रीय लोक मंच के जिला अध्यक्ष कपिल कुशवाहा ने कहां की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आने वाले विधानसभा चुनाव में एक पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी कार्यकर्ता अपने आप में दृढ़ संकल्पित है और प्रदेश का नेतृत्व एक मजबूत हाथों में सौंपने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने के लिए तैयार है।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री जयकुमार सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विश्वास रखने वाले अनुशासित और ईमानदार कार्यकर्ता है ।वह पूरी तरह पार्टी तथा प्रदेश के प्रति समर्पित हैं और प्रदेश के हित के लिए निरंतर प्रयत्नरत हैं। प्रदेश के वरीय नेताओं के द्वारा भी राजग गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए और आपसी सहयोग और भाईचारे का वातावरण उत्पन्न करने के लिए निरंतर प्रयत्न किये जा रहे हैं। हर परिस्थिति में हम लोगों को अपने नेता के समर्थन में उनके साथ खड़ा रहना है और संगठन को मजबूत करते हुए रोहतास जिले के सातों विधान सभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को विजय दिलाना है।

बैठक को संबोधित करते हुए सासाराम के पूर्व विधायक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर एकजुट होकर काम करना पड़ेगा तभी जिले की सातों विधानसभा सीटों पर राजग गठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी। आज समय आ गया है की प्रदेश के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों में प्रदेश की बागडोर एक बार फिर से सौपने के लिए हम सभी एक हो जाए और तन मन धन से संगठन को मजबूत करने में अपना संपूर्ण योगदान दें।


बैठक को संबोधित करते हुए जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष श्री अजय सिंह कुशवाहा ने सबसे पहले तो जिले के अलग-अलग भागों से आए हुए साथियों का स्वागत किया और उन्हें पार्टी के निर्देशों से अवगत कराया और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं से सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने उपस्थित साथियों को आपसी सामंजस्यता का महत्व समझाते हुए यह भी कहा की आपस में संगठित होने से समाज तथा प्रदेश विरोधी ताकतों को पराजित करने में सफलता मिलेगी और प्रदेश नेतृत्व एक बार पुनः माननीय श्री नीतीश कुमार के हाथों में होगा जिससे प्रदेश का समुचित विकास होगा।

पूर्व विधायक श्याम बिहारी राम नागेंद्र चन्द्रवंशी राजकिशोर प्रसाद  सुशील चन्द्रवंशी कपिल कुमार नन्द कुमार सिंह रिंकू सिंह सविता नटराज बिंदा चंद्रवंशी परसुराम ततवाँ अलख निरंजन नवीन चंद्र शाह विजय सिंह सत्यनारायण पासवान राजकुमार शर्मा जगदीश पासवान जगनारायण साह बनारसी कुशवाहा राकेश कुमार मुन्ना असलम अंसारी राजेश सोनकर अभिषेक पटेल निखिल जय सिंह डोमाराम रेणु कुशवाहा राज सोनी उपेंद्र पटेल शशि प्रकाश कुशवाहा सिकंजय सिंह विनोद कुशवाहा दीपक चौबे आशुतोष सिंह अशोक सिंह नवनीत राय रूपेश चंद्रवंशी संजय वर्मा इरशाद आलम धर्मेंद्र कुशवाहा डब्लू कुशवाहा विकास कुमार सिंह डॉ अमरेंद्र कुमार सुरेंद्र राम हृदया कुशवाहा पुष्पा शर्मा  सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट