पुलिस ने नागरिकों को लौटाए चोरी के 1 करोड़ 43 लाख रुपए के सामान
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 07, 2025
- 306 views
भिवंडी। पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रेजिंग डे सप्ताह के अंतर्गत भिवंडी पुलिस प्रशासन ने एक विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत चोरी हुए सामान को अपराधियों से बरामद कर उसे उसके असली मालिकों को लौटाया गया। यह कार्यक्रम भादवड स्थित स्व. संपदा नाइक सभागृह में आयोजित किया गया था। इसमें परिमंडल 2 के अंतर्गत आने वाले छह पुलिस थानों की हद से चोरी हुए 1 करोड़ 43 लाख रुपए की कीमत के सामान को 246 नागरिकों को सुपुर्द किया गया।कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त विनायक देशमुख और पुलिस उपायुक्त डॉ. मोहन दहीकर की विशेष उपस्थिति रही।
लौटाए गए सामान में 169 मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन, रिक्शा, कार, टेम्पो, और सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। चोरी के सामान के लौटने की उम्मीद छोड़ चुके नागरिक जब अपना सामान वापस पाकर खुशी से झूम उठे।


रिपोर्टर