
मां पाल्हमेश्वरी धाम पर लगा भक्तों का भीड़
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Dec 10, 2024
- 79 views
आजमगढ़, सिधौना । पाल्हमेश्वरी देवी मंदिर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा पाठ एवं विवाह संस्कार करते हुए दिखे। लालगंज तहसील के अंतर्गत पल्हना बाजार के पास मां पाल्हमेश्वरी माता जी का भव्य मंदिर है। जहां पर दूर दरार से लोग माता का दर्शन पूजन करने आते हैं। यहां विवाह संस्कार, मुंडन संस्कार होता रहता है। मंदिर के चारों तरफ हरे भरे पेड़ पौधों से मंदिर परिसर की सुंदरता बहुत बढ़ जाती है यहां का पोखरा भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। पोखरे के चारों तरफ सीढ़ी बना हुआ है। यहां शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था है। हर महीने यहां श्रद्धालुओं का भीड़ दिखाई देता है हर महीने यहां मिले जैसा दृश्य दिखाई देता है।उक्त धाम पर प्रतिदिन वैदिक मंत्रों के साथ पूजा पाठ होता रहता है। मंत्रों के आवाज से वहां का वातावरण भक्तिमय एवं गूंजायमान हो जाता है।
रिपोर्टर