
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगाया गया एनीमिया जांच शिविर
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jun 13, 2024
- 160 views
रामपुर संवाददाता सूचित पांडे की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर) रामपुर प्रखंड के क्स्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में टी3 कैम्प का आयोजन किया गया। जिसके तहत 76 बालिकाओं का हीमोग्लोबिन का जाँच किया गया। जिसमे कुल 4 एनीमिक लड़़कियों की पहचान हुई। जिसके बाद सभी लड़़कियों के बीच एनीमिया टेबलेट वितरण किया गया। इस जांच के दौरान बालिकाओ को एनीमिया की जानकारी,
एनीमिया के लक्षण एवं इ उपचार के बारे में वृहत जानकरी पीरामल फाउंडेशन के राकेश राय एवं डॉ. दिनेश कुमार सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) एवं उनके टीम के द्वारा दिया गया।साथ हीं अनीमिया से जूड़े तथ्यो के बारे में एनिमेटेड वीडियो के माध्यम से जानकरी दिया गया। इस मौके पर पीरामल फाउंडेशन के राकेश राय के साथ साथ आरबीएसके फार्मासिस्ट संतोष कुमार,सीएचओ रितेश कुमार, एवं एएनएम रंजना कुमारी, साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन, सहायक शिक्षिका एवं सभी बालिकाएं उपस्थित थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधक डॉ रमेश कुमार ने बताया कि एनीमिया मुक्त भारत के उद्देश्य से सिवीर लगाया गया है।
रिपोर्टर