भांडुप में किया गया यादव एडवांटेज कार्ड का शुभारंभ

मुंबई।। भांडुप में यूबीएस स्कूल के प्रांगण में यादव समाज के लोगों द्वारा यादव एडवांटेज कार्ड का शुभारंभ हुआ। जो कार्य समाज के नाम पर संस्था चलाने वालो को करना चाहिए था उसे भांडुप के कुछ युवों ने मिलकर कर दिखाया। इस कार्ड उपयोग कुछ अस्पतालों और कुछ मेडिकल स्टोर पर सस्ती दर से  दवा एवं इलाज किया जायेगा। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रुप डाक्टर, एनजीओ और असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर उपस्थित थे।

मंच का संचालन कर रहे डां लक्ष्मीकांत ने बताया। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रुप में केवीओ ( KVO) समाज से आने वाले हितेश सावला ने यादव समाज के लोगों के लिये दिल खोलकर घोषणा किया। अस्पतालों का नाम भी बताया तथा कम खर्च में इलाज और दवा यादव एडवांटेज कार्ड द्वारा दिया जायेगा। साथ में शिक्षा के क्षेत्र में यादव समाज के गरीब लोगों को मदद करने का भरोसा दिलाया। दुसरी तरफ डॉ शानिया बगडे ने यादव समाज के आये हुये लोगों को दांतों के इलाज तथा दांतों को बचाने का उपाय बताया और लगे हाथों से सबसे कम खर्चों में इलाज करने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद आंखों के डां जिग्नेश पटनी जो गोल्ड मेडलिस्ट है। उन्होंने ने आंखों को बचाने और इलाज में कम खर्च पर यादव समाज का मदत करने का आश्वासन दिया। और साथ आंखों को कैसे डोनेट करें एवं बाद में कैसे उसका उपयोग किया जाय। उस पर खुलकर अपना विचार रखे।

इस प्रोग्राम में अपने आवाज, अपने ग्यान से साईबर क्राईम महारथी डां विशाल माने असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर ने यादव समाज के लोगों में एक विश्वास के साथ जोश भर दिया। माने सर ने बताया  साईबर क्राईम  कैसे होता है। और आम जनता कैसे बच सकती है।साईबर क्राईम के प्रति यादव समाज के लोगों को जागरूक किया । अंतिम में मुख्य अतिथि के रुप में दिल्ली से आईं हुई  रंजना यादव जो दुरसंचार एवं प्रसारण मंत्रालय के विभाग से जुड़ीं हुई है। उन्होंने इस प्रोग्राम का तारीफ करते हुऐ कहा। इस प्रकार का कार्यक्रम पूरे भारत वर्ष में होना चाहिये। इसके दो फायदे हैं एक तो  यादव समाज एकत्रित होगा और दुसरी तरफ यादव समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बंधुओं की सहायता भी हो जायेंगी। और मैं अपने मीडिया के माध्यम से भी निस्वार्थ भावना से इस प्रकार कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करुंगी।

मंच का संचालन कर रहे हैं रामसमुझ यादव ने बताया। इस कार्यक्रम की देखरेख करने के लिये दो प्रेक्षक नियुक्त किये गये थे। आर एन यादव ( चाचाजी ) समाज सेवक, उद्योगपति (नीव मुंबई ) साथ में रामजीवन यादव  (भांडुप) समाज सेवक। इन्हीं दोनों समाज सेवकों की देखरेख में किया गया था। इसके आलावा बिना संस्था बनाये सिर्फ कुछ लोगों ने मिलकर इतना बड़ा कार्यक्रम का आयोजन कर दिया। इसे कोर टीम का नाम दिया गया है। इस कोर टीम में डां लक्ष्मीकांत यादव, जयगोविंद यादव,  राजन यादव,  अरविंद यादव, विजय यादव, जेपी यादव, रविन्द्र यादव, रविन्द्र एस यादव, रामकुमार यादव, पुरषोत्तम यादव, रविन्द्र यादव, मनोज यादव, कमलेश यादव, अनिल यादव, राहुल यादव, रामेश्वर यादव, राजेश यादव, रामकमार यादव, प्रदीप यादव, डां अरविंद यादव, संदीप यादव, जितेंद्र यादव, दीपक यादव। कार्यक्रम का समापन कृष्ण भगवान की आरती से समाप्त किया गया। आये हुये यादव समाज के सभी बंधुओं का आभार व्यक्त रामसमुझ यादव ने किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट