
आजमगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा नवनियुक्त पदाधिकारी का किया गया सम्मान समारोह
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Mar 12, 2024
- 316 views
आजमगढ़ ।। आजमगढ़ मेंभारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल राय के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रहे भाजपा सदर जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माला और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया है। जिलाध्यक्ष का कहना था की नए और पुराने युवा मिलाकर एक मजबूत संगठन बनाने का काम किया है जो आगामी लोकसभा में पार्टी के पक्ष में परचम लहराने का कार्य करेंगे। वही नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी कहना था की अबकी बार 400 पार और आजमगढ़ की दोनो ही लोकसभा सीटों को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे। और एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष के पद पर दिव्यांश राय, संदीप सिंह, बृजेश चौरसिया, विवेक सिंह, शिवम मिश्र, रविचंद यादव, सुशील जयसवाल, गौतम राय और जिला महामंत्री, अंकित यादव, सौरभ सिंह चौहान, रिशु प्रताप मिश्र सोशल मीडिया प्रभारी अनिल यादव और जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक मौर्या और अनुराग सिंह बंटू सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय पर स्वागत किया गया।
रिपोर्टर