भूमि अधिग्रहण में कम मुआवजा को लेकर किसान हो रहे हैं गोलबंद चौथे कैम्प का किसानों ने किया बहिष्कार

संवाद सूत्र चांद अभिमन्यु सिंह 


चांद ।। एन एच 219 बाईपास एवं चौरी करण के लिए भूमि अधिग्रहण में किसानों को कम मुआवजा मिलने को लेकर किसान धीरे धीरे गोलबंद हो रहें हैं। प्रखंड मुख्यालय में वृहस्पतिवार को आयोजित झझनी गांव में चौथे भू अर्जन जिला पदाधिकारी के कैम्प का बहिष्कार कर दिया। बैठक में आए जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो आमेर को किसानों ने कैम्प का बहिष्कार करते हुए स्पष्ट कह दिया मुआवजा स्वीकार नहीं है। किसानों ने कैम्प कोई दस्तावेज एवं कागजात जमा नहीं किया। किसानों ने कहा नहीं मुआवजा हम लेंगे नहीं हम सड़क निर्माण के लिए भूमि देंगे। किसानों ने बैठक में भूमि अधिग्रहण में प्रकृति निर्धारण में गंभीर त्रूटि की बात बताई। किसानों ने कहा किसी भी हालत में बिना उचित मुआवजा मिले सड़क निर्माण नहीं होने देंगे। बैठक में किसानों को समझाने का प्रयास करते हुए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को देखा गया। किसानों ने भू अर्जन पदाधिकारी की एक नहीं सुनी। किसान एकता जिंदाबाद उचित मुआवजा नहीं तो सड़क नहीं के नारे लगाते हुए कैम्प का बहिष्कार कर दिया। प्रखंड में एन एच 219 सड़क के विस्तार के लिए गोंई सहबाजपुर चांद खैंटी जिगिना सिहोरिया चांद झझनी गांवों का सैकड़ों एकड़ भूमि अधिग्रहण की गई है। किसानों को सड़क निर्माण को लेकर नहीं मुआवजा को लेकर आपत्ति है। किसानों को आपत्ति बहुत कम मुआवजा को लेकर है। कैम्प में आए किसान मुन्नु सिंह धीरज कुमार सिंह लीलावती देवी प्रभात सिंह गुडु सिंह पप्पू पाण्डेय बाबर हजाम आदि ने कहा एन एच 219 विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण में कम मुआवजा दिया जा रहा। किसानों ने कहा मुआवजा स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसानों ने कहा सड़क निर्माण शुरू होने पर स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। किसानों ने स्पष्ट किया की किसानों के साथ षड्यंत्र कर बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार किसानों की जमीन हड़पने का प्रयास कर रही है। कैम्प में जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो आमेर बीडीओ शशिभूषण साहू प्रधान लिपिक अमीन राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट