
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्टेडियम में कराया गया खेल प्रतियोगिता
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 30, 2023
- 177 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भुषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। जिला मुख्यालय भभुआं स्थित जगजीवन स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर, नेहरू युवा केंद्र द्वारा खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल के द्वारा मेजर ध्यान चंद के तेलचित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद खेल का प्रारंभ किया गया। विकास सिंह के द्वारा उपस्थित गणमान्यो व छात्रों को को संबोधित करते हुए बताया गया कि, 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत के दिग्गज हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। मेजर ध्यानचंद को हांकी का जादूगर कहा जाता है। उन्होंने हॉकी खेल में भारत का नाम ऊंचा किया था। इसीलिए इनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न देशों में राष्ट्रीय खेल टीमों और उन देशों की खेल परंपराओं का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न आयु वर्ग के लोग कबड्डी मैराथन बास्केटबॉल हॉकी आदि खेलों में भाग लेते हैं। वही नेहरू युवा केंद्र कैमूर द्वारा हैंडबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उनके द्वारा सभी खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं सील्ड देकर सम्मानित किया गय। मौके पर प्रखंड विकास पदादिकारी मनोज अग्रवाल, जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया,पूर्व नगर सभापति जैनेंद्र कुमार आर्य, आदर्श नेहरू युवा क्लब गोबरछ के अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद गुप्ता, डीएवी डायरेक्टर दिनेश कुमार सिंह, बृजेश कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर