
पालिका आयुक्त ने किया वृक्षारोपण
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 19, 2023
- 374 views
भिवंडी।। केन्द्र व राज्य सरकार के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव अंर्तगत मेरी मिट्टी मेरा देश अंर्तगत विभिन्न प्रकार के उपक्रम चलाऐ जा रहे है। इसके तहत ही वसुंधरा वंदन कर जगह जगह स्वदेशी जाति के पेड़ो का रोपड़ कर अमृत वाटिका तैयार करने के लिए शासन व प्रशासन के अधिकारियों ने संकल्प लिया है। इसी क्रम में भिवंडी पालिका के प्रभाग समिति क्रमांक एक के मिल्लतनगर परिसर में आयुक्त अजय वैद्य के शुभ हाथों से वृक्षा रोपड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस परिसर के खाली पड़े स्थानों का चयन कर सैकड़ों वृक्षों का रोपड़ किया गया। पालिका आयुक्त अजय वैद्य ने कहा कि भारतीय प्रजाति के पेड़ों को लगाकर तथा उसका संरक्षण कर पर्यावरण को संतुलन करने की जवाबदेही सभी नागरिकों की है। अपने अपने घरों के खाली पड़े स्थानों पर वृक्ष लगाऐ और इसकी देखभाल भी करें। इस अवसर पर प्रभाग समिति क्रमांक एक के सहायक आयुक्त सुदाम जाधव, उद्यान अधीक्षक निलेश संख्खे,जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, पर्यावरण विभाग प्रमुख नितेश चौधरी, मिल्लतनगर रहीवासी संघ के सचिव बदरूज्जमा खान,सदस्य डाॅ. निसार अंसारी, इंजिनियर जावेद आजमी, डाॅ. सलाम अंसारी, मोहसीन शेख आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
रिपोर्टर