
थाना परिसर में लगा जनता दरबार एक मामला हुआ निष्पादित
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Jun 03, 2023
- 260 views
सुचित पांडे की रिपोर्ट
रामपुर ।। प्रखंड के करमचट थान परिसर में लगा सप्ताहिक जनता दरबार एक मामला हुआ निष्पादित। आपको बताते चलें कि बिहार सरकार के निर्देशानुशार हर शनिवार को भूमि संबंधित मामले निपटारे हेतु अंचल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के संयुक्त बैठक में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। हर शनिवार की तरह इस शनिवार को थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम एवं राजस्व अधिकारी बागीशा सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें एक मामले को दोनों पक्षों की बात सुनते व साक्ष्य को देखते हुए, पदाधिकारियों की उपस्थिति में निष्पक्ष रूप से निष्पादित किया गया।
रिपोर्टर