हम दिव्यांग जनों,वृद्ध ,कुष्ठ जनों व विधवाओं का बिहार सरकार सुध नहीं ले रही:- राम सुधाकर तिवारी

विभागीय मध्यम से सरकार को सूचित करने हेतु 45 बार किया धरना प्रदर्शन


राजीव कुमार पाण्डेय, रामगढ़।।आज रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय के बगल में गोड़सरा सूर्य मंदिर पोखरा पर दिव्यांग जन कल्याण समिति जिला कैमूर का बैठक आयोजित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता कैमूर दिव्यांग जन सेवा समिति के जिला अध्यक्ष राम सुधाकर तिवारी ने किया। 

राम सुधाकर तिवारी ने बताया कि हम दिव्यांग अपने हक अधिकारों को लेकर लगभग 45 बार धरना प्रदर्शन कर विभागीय अधिकारियों को मांग पत्र का ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन आज तक कुछ भी सुनवाई नहीं किया जा रहा है ना ही कहीं से कोई जबाव प्राप्त होता है।आज हमलोगों को लग रहा है की जो संविधान हम असहाय जनों के लिए बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने बनाया था उस संवैधानिक तरीके का गला घोंटा जा रहा है।आज हम सभी लोगों ने तय किया है कि विभाग के प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ को मांगपत्र देकर स्वयं से भी  रजिस्ट्री मध्यम से माननीय मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री ,प्रधान सचिव व जिला पदाधिकारी महोदयों को अवगत कराया जाए। नई सरकार से हम सभी वृद्ध,विधवा,दिव्यांगों को आशाएं हैं । हम लोगों का सरकार से वही पुराना 21 सूत्री मांग है जो हम दिव्यांगों , विधवा ,वृद्ध जनों, कुष्ठ जनों का हक है। बढ़ी हुई महंगाई के कारण हम लोगों का चार सौ रुपए में गुजारा नहीं होता।सभी राज्यों से हम लोगों को कम पेंशन मिलता है। जबकि अधिकारियों विधायकों का पेंशन, वेतन अन्य राज्यों की अपेक्षा ज्यादा है ऐसा क्यों है सताने के लिए हम असहाय लोग ही बचे हैं।हम गरीब असहाय लोगों का भगवान के अलावा ,सरकार ही सहायक है अगर यह सरकार भी हम असहायों को उचित मदद प्रदान नही करेगी तो हमलोग कैसे अपना गुजारा करेंगे।बदलते परिवेश मे परिवार के लोग भी हम असहायों को बोझ समझते हैं।भगवान रूपी सरकार को भी चाहिए कि एक बार हम असहायों के स्थिति पर विचार करे क्या सरकार चाहती है कि हम गरीब ,प्रकृति के मारे असहायों को जीने का अधिकार नही है हम लोग अपनी लाचारी को 45 बार धरना, प्रदर्शन कर प्रकट कर चुके हैं अगर यही स्थिति रही तो हमलोग भूखे ही मर जायेंगे।मौके पर ओमप्रकाश कुशवाहा ,कृपानंद तिवारी,गौतम कुमार गुप्ता,गजेंद्र बैठा,दिनेश पाण्डेय,विद्या पाण्डेय अन्य दर्जनों लोग  उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट