
राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जारी की आठ प्रवक्ताओं की सूची
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 13, 2022
- 433 views
राजीव कुमार पांडेय की रिपोर्ट
रामगढ़।। महागठबंधन की सरकार बनते ही राजद ने अपने प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विधायक भाई वीरेंद्र, चित्तरंजन गगन, शक्ति सिंह यादव, एज्या यादव, ऋषि मिश्रा, सतीश कुमार दास, एजाज अहमद एवं रीतू जायसवाल को राजद का प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है। नई सूची में ऋषि मिश्रा और सतीश कुमार दास को जगह दी गई है। बाकी छह प्रवक्ता पहले भी इस भूमिका में थे।
नीतीश सरकार के गठबंधन बदलने की पहल तेज होते ही राजद ने अपने प्रवक्ताओं के अधिकार छीन लिए थे और सिर्फ तेजस्वी यादव एवं जगदानंद सिंह को ही बयान देने के लिए अधिकृत किया था। उस वक्त से ही इस बात का इंतजार था कि राजद की तरफ से प्रवक्ताओं की नई सूची कब जारी की जाएगी।
बंटू सिंह और मृत्युंजय तिवारी किए गए बाहर
अनंत सिंह के करीबी बंटू सिंह को पार्टी का प्रवक्ता बनाया गया था। महागठबंधन की सरकार बनने से पहले सियासी समीकर अलग थे। लिहाजा बंटू सिंह अपनी पार्टी की तरफ से विरोधियों पर हमला करते थे। लेकिन सियासी समीकरण बदलने के बाद अब अनंत सिंह के खास के जाने वाले बंटू सिंह को पार्टी प्रवक्ताओं की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। वहीं मृत्युंजय तिवारी को भी नई लिस्ट में जगह नहीं दी गई है।
रिपोर्टर