आजादी के 75वा वर्षगांठ पर रामगढ़ मे निकलेगा 75मीटर तिरंगा के साथ तिरंगा यात्रा

राजीव कुमार पाण्डेय


रामगढ़ ।। रामगढ़ मे 15 अगस्त को 75 मीटर लंबा तिरंगा के साथ युवा निकालेंगे तिरंगा यात्रा मनाएंगे अमृत महोत्सव 2022 यात्रा। विदित हो कि जिले के रामगढ़ प्रखंड में पिछले वर्ष गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर 51मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाला गया था।ग्राम भारती कॉलेज से लेकर पूरा बाजार घूमते हुए पेट्रोल पंप तक पैदल मार्च किया गया था। उस कार्यक्रम में लगभग पांच हजार युवा शामिल हुए थे। वही इस यात्रा में शामिल लोगों का जगह जगह फूल माला डालकर स्वागत किया गया था। ड्रोन कैमरों से फोटोग्राफी के साथ साथ निगरानी भी किया गया था। उस समय आयोजित कार्यक्रम कैमूर में आकर्षण का केंद्र बन गया था।

रामगढ़ के युवा साथी आपसी निर्णय द्वारा तय किए हैं की इस बार 75वा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामगढ़ मे 75मीटर का तिरंगा झंडा हाथों मे लेकर पूर्व की भांति तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा।भव्य तरीके से अमृत महोत्सव 2022मनाया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी दीपक तिवारी ने दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट