
अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की अपील
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- Aug 05, 2022
- 331 views
जिला संवाददाता कुमार चन्द्र भूषण तिवारी की रिपोर्ट
कैमूर ।। रामपुर प्रखंड अंतर्गत प्रखंड परिसर स्थित बहुद्देशीय सभागार भवन में प्रखंड प्रमुख घूरा सिंह यादव के अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार पाठक व प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी दिव्य शक्ति के साथ, आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को, उत्सव के रूप में मनाने को लेकर शुक्रवार को बैठक की आहुति की गई।बैठक में प्रखंड प्रमुख घुरा सिंह यादव ने उपस्थित सभी सरपंच मुखिया पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य सहित अन्य लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने हेतु विस्तृत चर्चा करते हुए, हर घर तिरंगा कार्यक्रम को मनाने के लिए लोगों से अपील की। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार पाठक ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत जिले से कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से झंडा की उपलब्धता सुनिश्चित किया गया है।जो आप लोग को उपलब्ध कराया जायेगा। अतः आप सभी जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों से मेरा अपील है, कि इस कार्यक्रम को ग्रामीण स्तर पर सभी संस्थाओं में तिरंगा फहराना सुनिश्चित करेंगे।वही पंचायती राज पदाधिकारी दिव्य शक्ति ने उपस्थित सज्जनों से अपील करते हुए कहा, कि आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है। इसमें आप लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, और आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को उत्सव को सफल बनायें। उक्त अवसर पर उपप्रमुख सुनील यादव,मुखिया रेणु देवी,मंटू शर्मा, लक्ष्मीना देवी,शशिभूषण दुबे, ,
पंचायत समिति सदस्य जहाँगीर अंसारी,अनिता देवी,आयशा परवीन,श्रीकांत पासवान, प्रखंड प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह सह सभी प्रतिनिधि कर्मी उपस्थित रहें।
रिपोर्टर