अवैध निर्माण के कारण पालिका को भारी आर्थिक नुकसान

भिवंडी।। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध निर्माण के कारण पालिका के राजस्व उत्पन्न में भारी आर्थिक  नुकसान हुआ है। जिसके कारण नागरिकों की मूलभूत सुविधा व विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े हुए है। केन्द्र व राज्य सरकार के निधियों से विकास कार्य व नागरिकों की मूलभूत सुविधा  उपलब्ध करवाऐ जा रहे है.पालिका के पांचो प्रभाग समितियों में लगभग कुल डेढ़ सौ बहुमंजिला आरसीसी अवैध इमारतों का निर्माण कार्य जारी है.इन अवैध निर्माणों के कारण वार्ड अधिकारी, उच्च अधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि तो मालामाल हुए है। किन्तु पालिका प्रशासन को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सुत्रों के अनुसार पालिका के प्रभाग समिति एक अंर्तगत 60-70 अवैध इमारतें, प्रभाग समिति क्रमांक दो अंर्तगत 30-40 इमारतें, प्रभाग समिति क्रमांक तीन अंर्तगत 28-35 इमारतें, प्रभाग समिति क्रमांक चार अंर्तगत 20-25 इमारतें और प्रभाग समिति क्रमांक पांच अंर्तगत 20-25 इमारतें कोरोना काल के दरमियान बनी। बतादें कि पालिका के तिजोरी में विकास निधि सहित बालकनी, पैसेज अधिमुल्य के नाम पर वर्ष 2018-19 में 17 करोड़ 3 लाख 84 हजार, 2019-20 में 27 करोड़ 92 लाख 65 हजार कुल 44 करोड़ 96 लाख 49 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुऐ थे। वही पर वर्ष 2020-21 के आर्थिक वर्ष में 11 करोड़ 93 लाख 88 हजार रुपये और वर्ष 2021-22 के आर्थिक वर्ष में 13 करोड़ 42 लाख कुल 25 करोड़ 35 लाख 88 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुऐ. दररोज हो रहे अवैध निर्माणों पर अंकुश नहीं होने के कारण पिछले आर्थिक वर्ष के अपेक्षा विकास विभाग से मिलने वाले राजस्व में 50 प्रतिशत का आर्थिक नुकसान पालिका प्रशासन को हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट