
शोक मे डूबा मरकडी़ गांव
- रामसमुझ यादव, ब्यूरो चीफ मुंबई
- Sep 06, 2021
- 863 views
देवरिया।। राजनीति के अनुभवी और अपने मुधर सरल वाणी के धनी राजराम यादव (राजा बाबा) का 05/09/2021 को 9.30 रात मे स्वर्गवास हो गया।गाँव -मरकडी़, पोस्ट - रुद्रपुर , जिला - देवरिया के निवासी थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक रात 9बजे हल्का सा दर्द महसूस हुआ। रुद्रपुर के सरकारी हास्पिटल मे ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टरों ने मृत्यु की पृष्टि कर दी। यह खबर सुनते ही पूरे गांव मे सभी के आखें नम हो गई।
राजा राम यादव ( राजा बाबा) राजनीति के अनुभवी थे। अपने जीवन मे उन्होंने बडे नेक कार्य किये। बीडीसी पद का चुनाव भी जीता था। बैतालपुर ब्लाक पर उनकी अच्छी पकड़ थी। शिवशंकर भगवान के बहुत बडे भक्त भी थे। इसलिये सुबह शाम नाथ बाबा के दरबार मे उपस्थित रहते थे।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
रिपोर्टर