
शिशु गुरुकुल पंजीकरण का भव्य उद्धाटन
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Jul 03, 2018
- 1198 views
मुंबई । शुभम् हाल मीरा रोड ठाणे महाराष्ट्र मे अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन का शिशु गुरुकुल शाखा का पंजीकरण का भव्य उद्धाटन समारोह सम्पन्न हुआ। देश का पहला शिशु गुरुकुल की शाखा श्रीमती शशिकला दूबे रामदेव पार्क मीरा रोड में पंजीकरण हुआ। देश के अनेक प्रदेशों से शिशु गुरुकुल की शाखा लेने के लिए हजारों आवेदन अभी तक आ चुके हैं। संगठन एक वर्ष में छह लाख शाखा खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवासी संदेश के संपादक पण्डित अरूण उपाध्याय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन ने देश व समाज को शक्ति साली बनाने के लिए शिशु गुरुकुल का निर्माण किया है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान साबित होगा। उपाध्याय ने शिशु गुरुकुल पाठयक्रम शाखा खोलने के लिए मंच से सबको आगे आने के लिए निवेदन किया और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा कि जहां भी मेरी आवश्यकता पड़े वहां हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहूँगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति हमारे देश व समाज के कैंसर जैसी भयानक बिमारी है हमें ऐसी बीमारी से निजात पाना अतिआवश्यक है तभी स्वस्थ देश व समाज का निर्माण होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि पूरे समाज का नेतृत्व की जिम्मेदारी ब्राह्मण की होती हैं वो समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाये। शिशु गुरुकुल पर बोलते हुए कहा संगठन पूरे देश में शिशु गुरुकुल की शाखा खोलकर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए कृत संकल्प है। विशेष अतिथि समाज सेवक व नगरसेविका पति पण्डित शैलेष पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि शिशु गुरुकुल ही देश के लिए सही शिक्षा देने में सक्षम हैं मैं काले शिक्षा पद्धति का विरोध करता हूँ और मैं संगठन के शिशु गुरुकुल को तन मन धन से मदद करूँगा मैं अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान- भारत संगठन की तारीफ जितना भी करूँ उतना हीं कम हैं। कार्यक्रम को संस्थापक पण्डित सुभाष चन्द्र झा, डा अनीता त्रिपाठी ठक्कर,धर्म सभा अध्यक्ष आचार्य पण्डित सरोज तिवारी, राष्ट्रीय संचालक अरविंद उपाध्याय,राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण कुमार तिवारी, राष्ट्रीय संरक्षिका मंजू त्रिपाठी,राष्ट्रीय महासचिव पण्डित नरेन्द्र शुक्ला, प्रदेश अध्यक्षा आशा शुक्ला, शिशु गुरुकुल मैनेजिंग डायरेक्टर सुषमा अनिल मिश्रा,आदि लोगों ने सम्बोधित किया।
रिपोर्टर