
उत्तर भारतीय संगम संस्था का कल्याण चक्कीनाका में उत्तर भारत स्नेह संगम,
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Mar 08, 2019
- 1003 views
कल्याण:-संवाददाता-उत्तर भारतीय संगम संस्था द्वारा रविवार को 10 मार्च की शाम कल्याण पूर्व के चक्की नाका स्थित गुण गोपाल मंदिर के मौदान में उत्तर भारत स्नेह संगम का भव्य आयोजन किया गया है, संस्था के पदाधिकारी संदीप जे.पी.सिंह, नगरसेवक मनोज राय, डॉ. देवेंद्र सिंह, नवीन सिंह,विजय उपाध्याय, विजय मिश्रा,मुकेश झा द्वारा जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि उत्तर भारत की सामाजिक,सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने एवं उत्तर भारतीय समाज को संगठित रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी सुपरस्टार और गायक मोहन राठौर और कॉमेडी सर्कस फेम सुनील सावरा उपस्थित रह कर लोगों का मनोरंजन करने वाले है।
उतर भारतीय संगम संस्था द्वारा आयोजित उत्तर भारत स्नेह संगम कार्यक्रम में राज्यमंत्री विद्या ठाकुर,पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त फिल्म बोर्ड के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्रा, सांसद हरिवंश सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, विधायक आर. एन. सिंह.विधायक नवाब मलिक,भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता श्वेता शालिनी, उत्तर भारत शिवसेना समन्वयक विनय शुक्ला, और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस जे सचिव प्रकाश मुथा प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वाले है, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारी सदस्य सन्दीप सिंह, नगरसेवक मनोज राय, नवीन सिंह,डॉ. देवेंद्र सिंह,विजय मिश्रा, विजय उपाध्याय,मुकेश झा,रवि गुप्ता, आई. पी. मिश्रा, मनोज पांडे,सी.पी.मिश्रा, बी. पी. सिंह,महेंद्र चौबे,विनीत पांडे और सौरभ सिंह विशेष प्रयास करने में जुटे हैं।
रिपोर्टर