
शिवसेना की भारतीय कामगार सेना महासंघ से जुड़ी हुई भारतीय कामगार संघटना की सन 2019की व्यवस्थापन समिति की घोषणा
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Mar 08, 2019
- 1292 views
कल्याण : शिवसेना महासंघ भारतीय कामगार संघटना की व्यवस्थापन समिति की कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार को कल्याण डोम्बिवली मनपा शिवसेना गट नेता कार्यालय में की गई। राष्ट्रीय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष अशोक गायकवाड़ की अध्यक्षता में वार्षिक सभा मे 2019 के लिए नियमानुसार समिति का चुनाव किया गया।
राष्ट्रीय व्यवस्थापन समिति में अध्यक्ष अशोक गायकवाड़, कार्याध्यक्ष सलीम शेख, महासचिव अब्बास घड़ियाली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र कपोते,सुनील वायले, इरफान अब्दुल गनी शेख, उपाध्यक्ष पद पर सागर गायकवाड़,आशीष राठोड,रत्नदिप काबळे, खालिद सिद्दीकी, समीर शेख, गनी पटेल, खालिद महामु, खजिनदार पद पर योगेश गायकवाड़,वरिष्ठ सचिव पद पर यासीन चौधरी सचिव पद पर गोपाल शर्मा, राजू गायकवाड़, भावना शिरसेकर,सहसचिव पद पर विजय गुरुडे, गौतम साखरे, भगवान मोरे व राजेश काम्बले की नियुक्ति की गई।
वहीं महाराष्ट्र राज्य व्यवस्थापन समिति के लिए अध्यक्ष साजिद खान, कार्याध्यक्ष समीर शेख, महासचिव मनोज बाबा वाघमारे, उपाध्यक्ष अंसार कुरेशी, जाकिर हाबिया, सलीम शेख, अमर वाघ, इम्तियाज पठान, तोहीर शेख यूसुफ शेख, विशाल डगले तथा सचिव के रूप में गोपाल नाडर व इमरान लाला की नियुक्ति की गई।
रिपोर्टर