गुप्त रोगों का ईलाज कर रहा था फर्जी डॉक्टर, पुलिस ने ठोकी बेड़िया

कल्याण:-गुप्त रोग का इलाज के नाम पर लोगों को ठगने वाले फर्जी डॉक्टर के क्लिनिक में बाजारपेठ पुलिस ने छापा मार कर दो फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है।यही नही इनके पास से जाली सर्टिफिकेट भी बरामद किए है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पश्चिम के बाजार पेठ पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले बैल बाजार स्थित "सिफा हेल्थ क्लिनिक "पर लोगों के गुप्त रोग और पुरानी बीमारियों का इलाज किया जाता है।लोगों को अपनी बातों में फंसा कर अधिक से अधिक पैसा लूटने का काम वहां पर बैठे दो लोग करते थे।इस बात की जानकारी बाजारपेठ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविन्द्र तायडे को हुई तो उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ उक्त क्लिनिक पर छापा मारे तो क्लिनिक पर एक जाली सर्टिफिकेट दीवार पर टँगा हुआ था ।पुलिस ने मुस्ताक गुलाम हुसैन शेख तथा रफीक नामक दो लोगों को गिरफ्तार किये है।उक्त दोनों आरोपी मरीजों के गुप्त रोग के इलाज के बहाने मोटी रकम वसूला करते थे।तायडे ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जंहा कोर्ट ने दोनों को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट