
लालचंद तिवारी पुनः बने कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Feb 11, 2019
- 641 views
कल्याण : कांग्रेस सेवादल जो कि कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में आगवानी व शुरुआत का काम करता है उसकी कल्याण पूर्व की कार्यकारिणी की घोषणा कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया।
लालचंद तिवारी को एक बार फिर से कल्याण पूर्व जिलाध्यक्ष की बागडोर सौपी गयी है। साथ ही शैलेश सिंह व मनोज गिरी को उपाध्यक्ष, सुशील कुमार मिश्र को सचिव का कार्यभार सौंपा गया। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण व सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष विलासराव औताड़े के आदेश पर यह नियुक्ति की गई।
इन सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति पर सूर्यकांत दुबे, अनुपम तिवारी, प्रदीप सिंह (मोनू), ओम प्रकाश चौबे, रोहित शुक्ल, पिंटू मिश्र, नवीन सिंह, विमल त्रिपाठी,घनश्याम सिंह अमित शर्मा जयप्रकाश पाठक राम जन्म प्रजापती छविनाथ शर्मा मनोज उपाध्याय सुधाकर मिश्रा शिवपूजन मिश्रा संजय दुबे संदीप दुबे सुभाष सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
रिपोर्टर