
डीबीएस इंग्लिश स्कूल का वार्षिक सम्मान समारोह संपन,
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Feb 06, 2019
- 623 views
कल्याण:-संवाददाता-कल्याण से सटे अंबिवली पश्चिम में दयानन्द शिक्षण मंडल द्वारा संचालित डी.बी. एस. इंगलिश स्कूल का वार्षिकोत्सव, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से संपन हुआ इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार वितरण के साथ कई गणमान्यों का स्कूल के संचालक मनोज सिंह एवं उनके सहयोगियों द्वारा सम्मान किया गया।
अंबिवली पश्चिम में रेलवे स्टेशन के समीप ही संपन डीबीएस इंग्लिश स्कूल के वार्षिक समारोह में कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रकाश मुथा,राकां नेता पारसनाथ तिवारी, कल्याण पूर्व शहर भाजपा अध्यक्ष संदीप सिंह, पत्रकार अशोक वर्मा,रवि गुप्ता,प्रशांत पाठक,दशरथ पाटिल,दिनेश गुप्ता,राकेश चौबे,चंद्रकांत पाटिल,नागेश भोईर,सुभष सोनकर आदि गणमान्यों का स्कूल संचालक मनोज सिंह एवं उनको सहयोगियों अरविंद त्रिपाठी, रविशंकर दुबे,अरविंद पाण्डेय, छोटेलाल सिंह,उमेश तिवारी,संतोष गौड़,रवि सिंह, मंगेश शर्मा,ऋषि दुबे,दिनेश शर्मा द्वारा सम्मान किया गया,सूत्र संचालन शुशील सिंह ने अपने अलग अंदाज में किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की मुख्याध्यापिका माधुरी राजभर,संजू यादव,सीमा सिंह, पूजा शर्मा,क्रिस जायसवाल,लक्षमी शर्मा आदि ने अथक परिश्रम किया, छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और उपस्थित गणमान्यों के हाथों विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
रिपोर्टर