
कल्याण पूर्व विधासभा राकां युवा अध्यक्ष बने रवि गवली,वंडार पाटिल ने किया स्वागत,
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Feb 06, 2019
- 954 views
कल्याण:-संवाददाता-कल्याण पूर्व राष्ट्र्वादी कांग्रेस युवक विधासभाअध्यक्ष पद पर रविकांत दशरथ गवली की नियुक्ति की गई है, विधानसभा अध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ राकां नेता पूर्व वंडारशेठ पाटिल ने उनको बधाई देते हुए गले में राकां का पट्टा पहनकर रवि गवली का स्वागत किया।
कल्याण कृषि उत्पन्न बाजार समिति के पूर्व सभापति वरिष्ठ राकां नेता डॉ.वंडारशेठ पाटिल के नेतृत्व में रविकांत दशरथ गवली कल्याण पूर्व युवा राकां विधासभा अध्यक्ष पद पर बुधवार को नियुक्ति की गई, रवि गवली के सामाजिक कार्यों में सक्रियता को देखते हुए कल्याण-डोंबिवली युवा राकां जिला अध्यक्ष सुधीर पाटिल द्वारा नियुक्तिपत्र देकर गवली की नियुक्ति की गई,इस नियुक्ति पर कल्याण पूर्व विधानसभा के मौजूदा अध्यक्ष नितिन लोहोटे, कल्याण-डोंबिवली राकां हिंदी भाषी सेल के जिला अध्यक्ष प्रमोद सोनी, सिद्धार्थ जेवले सुमित सोनके एवं अन्य राकां पदाधिकारी,कार्यकर्ता भी उपस्थि थे जिन्होंने अध्यक्ष बनने पर रविकांत गवली को शुभकामनाएं दी,अपनी नियुक्ति पर रिवी गवली ने कहा कि मैं वरिष्ठ राकां नेताओं की आशाओं,आकांक्षाओ पर खरा उतरने की कोशिश करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का भरकस प्रयास करूंगा।
रिपोर्टर