
प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थीयो ने चलाया जनजागृति अभियान
- अरविंद मिश्रा 'पिंटू'
- Feb 02, 2019
- 565 views
कल्याण. कल्याण डोंबिवली के 100 स्कूलों के 30 हजार विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी के माध्यम से जन जागृति अभियान चलाया। प्लास्टीक का उपयोग पर्यावरण के लिए संकट बनता जा रहा है और हर हाल में इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
बता दें कि प्लास्टिक का उपयोग बंद कर पर्यावरण को बचने के लिए कल्याण-डोंबिवली के तमाम लोगों ने इस मुहिम की सराहना की और प्लास्टीक का उपयोग नहीं करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अलग-अलग तरीकों का प्रयोग कर लोगों को बताया कि पर्यावरण के लिए प्लास्टीक कितना खतरनाक है।दो दिनों के यह प्रदर्शनी डोम्बिवली के रिजेंसी ग्राउंड में आयोजित किया गया था,जिसमें काफी अच्छा प्रतिसाद मिला। इस अभियान के आयोजक संतोष डावखर ने बताया कि दुषित पर्यावरण से बचाने के लिए हर साल यह मुहिम चलाई जाती है। इस साल रिजेंसी निर्माण लि.,ए.एन. सेल्युएशन,डावखर इंफ्रास्टक्चर एवं समर्थ पेट्रोलियम के संयुक्त माध्यम से यह अभियान चलाया गया है। इस अभियान में मुख्य रूप से सचिन चौधरी, प्रवीण निर्गुण,जगदीश म्हात्रे, प्रकाश थोरात,वैभव कोल्हे एवं प्रवीण भांबुरे सहित तमाम लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार ने प्लास्टीक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है बावजूद इसके शहरों में प्लास्टीक की थैलियां और वस्तु धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा है।
रिपोर्टर