मियाचक बूथ पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की हुई जांच

बरसठी (जौनपुर)। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बरसठी पुलिस ने मियाचक बूथ पर चेकिंग अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच-पड़ताल की।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच की और संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय आवश्यक कागजात साथ रखने की हिदायत दी। साथ ही लोगों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव के साथ हमराह पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट