जमीन विवाद को लेकर महिला ने एसपी से लगाई गुहार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 24, 2026
- 7 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे की रिपोर्ट
डेहरी रोहतास।यू सिधौली बोरिंग रोड वार्ड नंबर 3की रहने वाली आशा देवी ने बृहस्पतिवार को जनता दरबार मेंन्याय के लिए आरक्षी अधीक्षक रोहतास को आवेदन दिया है।
आशा देवी पति राज किशोर सिंह ने आवेदन में बताया है कि उनकी जमीन पर कुछ दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।पीड़िता का आरोप है कि जमीन पर कब्जा करने के बाद दबंग लगातार धमकी दे रहे हैं।विरोध करने पर पीड़ित महिला और उनके परिवार के साथ प्रतिदिन मारपीट की जाती है।दबंगों द्वारा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार भी किया जाता है।
इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है।
डर के कारण परिवार के लोगों ने घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिया है।पीड़िता ने बताया कि कई बार स्थानीय स्तर पर शिकायत करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।अंत में थक-हार कर उन्होंने एसपी कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।आवेदन में उन्होंने अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।साथ ही दबंगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।
पीड़ित परिवार को जान-माल का खतरा
उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की है।इस मामले को लेकर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।


रिपोर्टर