धोका धड़ी करने वाले आरोपी को नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने जम्मु से किया गया गिरफ्तार

नवी मुंबई (सचिन श्रीवास्तव) ।। पूर्व पुलिस अधिकारी के बेटे के साथ कई व्यापारियों को चुना लगाने वाले शातिर आरोपी को मुम्बई क्राइम ब्रांच ने जम्मू भारत-पाक के सिमा से किया गिरफ्तार।

पूर्व पुलिस अधिकारी के बेटे के साथ कई व्यापारियों को चुना लगाने वाले शातिर आरोपी को मुम्बई क्राइम ब्रांच ने जम्मू भारत-पाक के सिमा से किया गिरफ्तार। इस आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा एपीएमसी पुलिस थाने के दो पुलिस कर्मियों को भेजा गया था। जिन्हें भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी का सामना करना पड़ा।

संजीव कुमार राजपूत (26) इस आरोपी का नाम है।जिसे एपीएमसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो जम्मू के नगोर गांव का रहने वाला है जिसने एपीएमसी के विभाग में अपने आप को बड़ा व्यापारी बताकर घूमता था। इसी बीच उसने रिटायर्ड पुलिस अधिकारी ए. के. शर्मा इनके लड़के अजीत शर्मा के साथ आठ से दस व्यापारियों को चुना लगया था। इसने जम्मू से सेब और अखरोट लाकर दूंगा ऐसा बताकर व्यापारियों से उधार पर अन्य प्रकार के फल लेकर गया था। उन फलों को चंडीगढ़ में बेचकर शर्मा व और लोगों को पैसे न देकर धोखा धड़ी कर फरार हो गया। इस घटना को एपीएमसी पुलिस थाने में गुन्हा रजिस्टर किया गया। जाँच के दौरान पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि संजीव कुमार वैष्णोदेवी परिसर में है। इस अनुसार इसको पड़ने के लिए पुलिस हवलदार अशोक कचरे व रवींद्र सानप ये दोनों पुलिसकर्मी रवाना हुए लेकिन वहाँ पहुंच कर पता चला कि संजीव कुमार ये भारत-पाकिस्तान के सीमा पर जम्मू में स्थित नगोर गांव की तरफ गया है ऐसा पता चला। ये गांव पाकिस्तान के सीमा से सटा हुआ है ऐसी जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। और मदद के लिए हाथ झटक लिया। फिर भारतीय सेना की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रात के अंधेरे का सहारा लेकर नगोर की तरफ निकल गए। उसी दरम्यान गाड़ी के लाइट प्रकाश देखकर पाकिस्तानी सेना ने गोलीबारी करने की शुरुआत कर दी। उसमें सभी लोग खुद को बचाते हुए संजीव कुमार के घर पहुंचे लेकिन वो वहां से भी फरार हो चुका था। उसके घर की तलाशी के दौरान पता चला कि उसके घर शराब का अड्डा भी चलता है। इसलिए मुंबई से आये हुए क्राइम ब्रांच पुलिसकर्मियों ने भेष बदल कर उत्पादन शुक्ल अधिकारी बन गए। उसी अनुसार आरोपी अपने पिता को छोड़ने आया उसी दरम्यान उसे गिरफ्तार किया गया। संजीव कुमार राजपूत द्वारा किये गए धोका धड़ी के आरोपी का पीछा करते हुए मुंबई क्राइम ब्रांच के दोनों पुलिस कर्मियों का भारतीय सेना ने उनकी सराहना की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट