जन सेवा समिति की नई कमेटी गठित, बबलू मद्धेशिया बने अध्यक्ष; 4 सितंबर को भव्य कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का ऐलान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 27, 2026
- 11 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, रत्तू बिगहा में जन सेवा समिति, डेहरी-डालमियानगर की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में आगामी 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
निदेशक विकास कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में बबलू मद्धेशिया को अध्यक्ष, शिवानंद प्रसाद व रवि शंकर प्रसाद को उपाध्यक्ष, अरविंद भारती व पंकज रंजन को सचिव और दीपक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। दीपक कुमार सिंह को कोर कमेटी प्रमुख व आशुतोष कुमार को उपप्रमुख बनाया गया।
समिति ने बताया कि जन सेवा समिति गरीबों, जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, बेटियों के विवाह में सहयोग, इलाज में मदद और प्रत्येक शनिवार महाप्रसाद वितरण जैसे सेवा कार्य करती है। जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


रिपोर्टर