डीएम ने सीडीपीओ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 11, 2026
- 8 views
रोहतास।जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ सभी समेकित बाल विकास सेवाएँ के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रखंडों में संचालित योजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन की स्थिति से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभाग द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पोषक क्षेत्र के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से फेसिअल रिकॉग्निशन सिस्टम के माध्यम से सुनिश्चित किया जाय। साथ ही, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित भूमि संबंधी सभी समस्याओं का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत पहुँच सुनिश्चित करने,भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण तथा तकनीकी माध्यमों के बेहतर उपयोग पर विशेष बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।


रिपोर्टर