स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 30 छात्रों ने लिया भाग।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 08, 2026
- 2 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे की रिपोर्ट
डेहरी(रोहतास)--स्थानीय मध्य विद्यालय शिवगंज डेरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस बार विशेष बात यह रही कि परीक्षा पहली बार ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाध्यापक श्री संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका सुश्री आयुषी गौतम ने किया।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रतियोगिता में राष्ट्रीय आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज एवं विज्ञान विषयों से संबंधित कुल 25 प्रश्न पूछे गए। छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से परीक्षा दी।
पूछे गए कुछ प्रमुख प्रश्न: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन कब शुरू हुआ, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के नायक कौन थे, राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन किसने किया, और "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" यह नारा किसने दिया।
विद्यालय के लिए यह नया अनुभव था क्योंकि इससे पहले बच्चे कभी ऑनलाइन परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे। इस परीक्षा में लगभग 30 छात्रों ने मोबाइल लेकर विद्यालय पहुंचकर भाग लिया।
परीक्षा का परिणाम तुरंत प्रकाशित किया गया।
बालक वर्ग: प्रथम - कुमार सक्षम, द्वितीय - आकाश कुमार, तृतीय - मंगल लाल
बालिका वर्ग: प्रथम - चांदनी कुमारी
प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सभी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता पर उन्होंने शिक्षिका सुश्री आयुषी गौतम को बधाई दी।
प्रधानाध्यापक ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा से बच्चों में तकनीक के प्रति रुचि और उत्साह दोनों बढ़ा है।


रिपोर्टर