शराब पीने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 06, 2026
- 14 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर------ जिले के कुदरा थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत विशेष अभियान चलाते हुए शराब के नशे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों की मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए भभुआ न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद शराब के सेवन और इससे जुड़े मामलों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुदरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इस प्रकार हुई हैं
मनोज सिंह, पिता- गोखुला सिंह, ग्राम रामपुर, थाना कुदरा, जिला कैमूर।
मनोज सिंह, पिता- तूफानी सिंह, ग्राम भदौला, थाना कुदरा, जिला कैमूर।
दिनेश चौधरी, पिता- स्वर्गीय सीताराम चौधरी, ग्राम तेलरी, थाना चेनारी, जिला रोहतास।
भीम पासवान, पिता- कमलाकांत पासवान, ग्राम नसेज, थाना कुदरा, जिला कैमूर।
सुखु मुसहर, पिता- पुदीना मुसहर, ग्राम तेलडी, थाना शिवसागर, जिला रोहतास।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को कुदरा थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सभी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि होने पर उनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
मेडिकल जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए भभुआ न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कुदरा थाना पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून का पालन करें तथा कानून का उल्लंघन करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।


रिपोर्टर