प्रशांत किशोर की जीत पर दुर्गावती में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 03, 2026
- 44 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर)---- बांकीपुर विधानसभा सीट से जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद दुर्गावती प्रखंड में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर दुर्गावती प्रखंड अध्यक्ष दयाशंकर पांडे के नेतृत्व में दुर्गावती बाजार में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी तथा मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर के समर्थन में नारे लगाए और उनकी जीत को जनसुराज की नीतियों तथा जनता के विश्वास की जीत बताया।
प्रखंड अध्यक्ष दयाशंकर पांडे ने कहा कि यह जीत जनता के भरोसे और बदलाव की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा और संगठन को मजबूत करने का कार्य करते रहेंगे।
विजय उत्सव में पार्टी के संयोजक दूधनाथ कुशवाहा सहित जनसुराज पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


रिपोर्टर