पार्टी के साथ प्रत्याशी का चेहरा भी अहम, जनता ने दिया संदेश : डॉ. मिश्र
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 03, 2026
- 21 views
भाजपा के लिए खतरे की घंटी हैं उपचुनाव के नतीजे
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी। जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गगन कुमार मिश्र एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ. देविका सर्यार मिश्र ने उपचुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बांकीपुर और दतिया के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार जनता के बदलते रुझान का संकेत है। उनका दावा है कि इन परिणामों से स्पष्ट होता है कि भाजपा के प्रति जनता का विश्वास लगातार कम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हाल के छात्र आंदोलन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के रवैये से जनता में असंतोष बढ़ा, जिसका असर उपचुनाव के नतीजों में देखने को मिला। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव केवल पार्टी के नाम पर नहीं जीते जाते, बल्कि प्रत्याशी की छवि, जनसंपर्क और जनता के बीच उसकी स्वीकार्यता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
डॉ. गगन कुमार मिश्र ने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में व्यापक जनस्वीकृति प्राप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा, जबकि बाद की राजनीतिक परिस्थितियों में सत्ता की दिशा बदल गई। कांग्रेस नेताओं ने इन उपचुनाव परिणामों को भाजपा के लिए गंभीर राजनीतिक संदेश बताया।


रिपोर्टर