बाबा ने पोते को मारी गोली
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 31, 2026
- 6 views
रोहतास। जिले के चेनारी थानाक्षेत्र के नरैना गाँव में बाबा ने पोते को मारी गोली। गंभीर अवस्था में वाराणसी रेफर। पुलिस की अग्रेतर कार्रवाई जारी। एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने कहा है कि बीते गुरुवार की देर रात पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सासाराम-1 विप्लव कुमार के नेतृत्व में छापामारी कर गोलीबाज इंद्रदेव सिंह को गिरफ्तार करते हुए उनके यहाँ से एक रायफल,एक देशी कट्टा, दस जिन्दा कारतूस,फायर किया गया एक खोखा तथा एक पिलेट बरामद किया गया है।


रिपोर्टर