महिला कॉलेज डालमियानगर में सेमेस्टर-1 की छात्राओं के लिए भव्य इंडक्शन मीट का आयोजन


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी-ऑन-सोन।महिला कॉलेज डालमियानगर में सत्र 2026-2030 में नव नामांकित सेमेस्टर-1 की छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।


मंच संचालन कर रहे हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र कुमार सिन्हा ने छात्राओं का स्वागत करते हुए नामांकन को उनके जीवन और भविष्य की आधारशिला बताया। उन्होंने नई शिक्षा नीति और CBCS प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। प्रत्येक विभाग के शिक्षकों ने अपना और अपने विषय का परिचय दिया। कार्यक्रम में ज्ञान, अनुशासन, संस्कार और लक्ष्य निर्धारण पर विशेष चर्चा हुई। छात्राओं ने भी अपना परिचय देकर अपने सपने साझा किए।


प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने छात्राओं को नियमित रूप से कॉलेज आने और किसी भी समस्या के लिए सीधे मिलने की सलाह दी।


कार्यक्रम में डॉ. उपासना, कुमारी नीतू रानी, डॉ. जयराम सिंह, डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. नवीन प्रसाद, डॉ. सिम्बीदीप, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. स्मिता सोनी, डॉ. अन्नू, डॉ. खुशबू और गिन्नी कुमारी उपस्थित थीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट