50 लीटर अवैध शराब के साथ बाइक जब्त; तस्कर फरार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 28, 2026
- 17 views
रोहतास।तिलौथू थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर की कोशिश नाकाम कर दी। उत्तर पट्टी तकिया मोहल्ले में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 50 लीटर अवैध शराब और एक बाइक बरामद की, जबकि तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से अवैध शराब की खेप लेकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर गश्ती दल ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्कर बाइक और शराब छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मौके से शराब और बाइक को जब्त कर लिया है। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


रिपोर्टर