यूपी-बिहार सीमा पर कर्मनाशा नदी में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, तटवर्ती इलाकों में दहशत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 24, 2026
- 143 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--- यूपी-बिहार की सीमा से होकर गुजरने वाली कर्मनाशा नदी में शुक्रवार को एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने के बाद तटवर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। मगरमच्छ को दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत खजुरा गांव के पास नदी में देखा गया।
मगरमच्छ दिखने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में डर फैल गया। लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी, जिसके बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को नदी के आसपास जाने से बचने और किसी भी तरह की गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया है।
वहीं, प्रशासन की ओर से मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने या उसे नदी से हटाने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है।


रिपोर्टर